{"_id":"63ea909082054471280345f3","slug":"gun-house-owner-died-in-road-accident-fatehpur-news-c-12-1-79603-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: सड़क हादसे में गन हाउस के मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: सड़क हादसे में गन हाउस के मालिक की मौत
Tue, 14 Feb 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसे में बंदूक दुकान के मालिक की सोमवार रात मौत हो गई। हादसे से परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी मुजफ्फर हसन उर्फ राजू हसन (55) लाला बाजार स्थित बाबू गन हाउस के मालिक थे। गनहाउस के अलावा उनकी शहर में कई प्रापर्टी हैं। एआरटीओ कार्यालय हाईवे के पास उनके खेत हैं। घर से शाम को खेत गए थे। खेत में ही मछली पालन भी कराते थे।
वह देखभाल के बाद रात करीब आठ बजे बाइक से घर आ रहे थे। एआटीओ कार्यालय के पास हाईवे पार करते वक्त किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर उनके बेटे मो. अबुजर हसन, अबुबहद हसन पहुंचे। उनकी पत्नी खतीजा बेगम बेहाल हो गईं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।