फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Green coriander reached Rs 200 and soya fenugreek reached Rs 100 per kg

Fatehpur News: हरी धनिया 200 और 100 रुपये किलो पहुंची सोया मेथी

Sun, 02 Nov 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Green coriander reached Rs 200 and soya fenugreek reached Rs 100 per kg
फोटो-17-लाला बाजार में सब्जी की दुकान से खरीदारी करते लोग। संवाद
फतेहपुर। जिले में चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश का असर अब खेतों और बाजार दोनों पर दिख रहा है। लगातार हुई बरसात से फसलें खराब हुई हैं। इससे मंडियों में आवक घट गई और दाम बढ़ गए।
विज्ञापन

शनिवार को शहर की सब्जी मंडी में हरी धनिया 200 रुपये किलो और सोया मेथी 100 रुपये किलो बिकी। आलू, लौकी, तरोई और गोभी जैसी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। महंगाई के चलते लोग अब सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विक्रेताओं ने बताया कि खेतों में पानी भर गया है। परवल, पालक, भिंडी जैसी फसलें सड़ रही हैं। आलू की कीमत 80 से बढ़कर 100 रुपये में पहुंच गई। कद्दू 20 से 30 रुपये किलो, तरोई 40 से 60 रुपये किलो, लौकी 25 रुपये और गोभी 15 से 20 रुपये प्रति पीस बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता राजेश ने कहा कि कटाई प्रभावित होने से माल मंडी तक नहीं पहुंच रहा। विक्रेता इरफान ने उम्मीद जताई कि मौसम साफ रहने पर आपूर्ति बढ़ेगी और दाम कम हो सकते हैं।

सब्जी खरीदने आईं गृहिणी सुनीता ने बताया कि पहले 100 रुपये में तीन-चार तरह की सब्जियां मिल जाती थीं। अब मुश्किल से दो ही खरीद पा रही हैं। लगातार बदलती कीमतों से घर का बजट प्रभावित हो रहा है।

फोटो-17-लाला बाजार में सब्जी की दुकान से खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो-17-लाला बाजार में सब्जी की दुकान से खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed