फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Grabbed Rs 10 lakh on the pretext of land

Fatehpur News: जमीन का झांसा देकर 10 लाख हड़पे

Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 10 lakh on the pretext of land
जमीन का झांसा देकर 10 लाख हड़पे
विज्ञापन

-गाली-गलौज और गुंडा टैक्स मांगने का आरोप
- कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। अमांव में पेट्रोल टंकी खोलने के लिए एक कारोबारी से जमीन लीज पर देने और फिर धोखाधड़ी कर 10 लाख रुपये हड़पने के मामले में खागा कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
कानपुर चकेरी थाना क्षेत्र के शक्तिनगर निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि वह पेट्रोल पंप संचालक है। अमाव में पंप खोलने के लिए वह जमीन की खोजबीन करते हुए अमांव निवासी बोड्डा से मिले। बोड्डा से एक जमीन लीज पर लेने की बात हुई। लीज के एवज में बोड्डा को 10 लाख रुपए भी दिए। 25 जुलाई को तहसील खागा में लिखा-पढ़ी कराई गई। यह भी तय हुआ कि वह 1500 रुपये महीने बोड्डा को देंगे।
विज्ञापन

अखिलेश कुमार के अनुसार दो सितंबर को जब वह जमीन पर पहुंचे। जहां प्रतापगढ़ जिला कुंडा हथिगमा थाने के मल्हा का पुरवा निवासी सुभाष, खागा निवासी भूूपेंद्र यादव उर्फ टंडन मिले। उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। जमीन पर निर्माण कराने के लिए पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा। रुपये देने से मना करने पर सुुभाष ने भूपेंद्र के ट्रक से कुचलकर हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बोड्डा से बात की। उसने जमीन अपने पुत्रों को दान देने की बात कही। रुपया वापस करने से मना कर दिया। पता किया तो मालूम किया कि बोड्डा व उसके पुत्र रामशरन, रामदास, रामस्वरूप ने फर्जी कागज तैयार कर जमीन दान में ले ली है। इस काम में सुनील कुमार निवासी अमांव व उमेश केसरवानी निवासी अझुवा, कौशांबी भी शामिल है।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सुभाष मिश्रा, भूपेंद्र यादव उर्फ टंडन, बोड्डा, रामशरन, रामदास, रामस्वरूप, सुनील कुमार व उमेश कुमार केसरवानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed