{"_id":"661c25275943de1f4b0a47b4","slug":"government-supplied-rice-worth-rs-14-lakh-stolen-from-rice-mill-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-113930-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राइस मिल से सरकारी सप्लाई का 14 लाख का चावल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राइस मिल से सरकारी सप्लाई का 14 लाख का चावल चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। राइस मिल का रोशनदान तोड़कर चोर 14 लाख कीमत का दो ट्रक चावल चोर चुरा ले गए। मिल मालिक सुबह मौके पर पहुंचे। शटर के ताले टूटे पड़े थे। चावल की बोरियां गायब देखकर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके की जांच की।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा अब्दुलगनी निवासी बद्रीबाबू गुप्ता की चौफेरवा हाईवे पर लक्ष्मी राइस मिल है। मिल मालिक ने बताया कि सरकारी धान की कुटाई के बाद चावल तैयार कर एफसीआई के गोदाम में भेजा जाता है। बारिश के चलते शनिवार शाम को लोडिंग नहीं हो सकी थी। गेहूं कतराई की वजह से मजदूर भी चले गए थे।
अंदर से शटर बंद कर पीछे के दरवाजे पर ताला लगाकर घर चले आए थे। वह रविवार सुबह मिल पहुंचे। मिल का शटर खुला पड़ा था। मिल में रखे 450 क्विंटल चावल की 900 बोरियां गायब थीं। गोदाम में ट्रक के टायर निशान थे। पहले चोरों ने पीछे के गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की। असफल होने पर रोशनदान की ईंट तोड़कर मिल में घुसे।
विज्ञापन
अंदर से शटर में लगे ताले तोड़कर चोर करीब 14 लाख का चावल चुरा ले गए हैं। कोतवाल राजेंद्र सिंह, लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी सुमित देव पांडेय पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम से जांच कराई गई। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। सीसीटीवी कैमरा पास में ही एनटीपीसी प्लांट के बाहर लगा है। कैमरे की जांच सोमवार को की जाएगी।
घटनास्थल से पुलिस संदिग्ध होने की आशंका जता रही
घटनास्थल देखकर पुलिस चोरी संदिग्ध होने की आशंका जता रही है। चौकी प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि तोड़े गए रोशनदान के लेबल के नीचे तक बोरियों की छल्ली लगी थी। रोशनदान तोड़ने पर टूटी ईंटें बोरियों पर गिरतीं। चोरी के बाद ईंटें बिखरी होनी चाहिए। ईंट दूसरी तरफ खाली जगह पर इस तरह से मिली जैसे बोरियां पहले से नहीं थी। बोरियों की लोडिंग में करीब दो से तीन ट्रक और 15 से 20 मजदूरों की आवश्यकता होगी। सात से आठ घंटे का समय भी लगेगा। इतनी बड़ी प्लानिंग में चोर खुद ही फंस सकते हैं। इन हालातों से पुलिस घटना संदिग्ध होने का अंदाजा लगा रही है।