अमौली(फतेहपुर)। ग्राम बुढ़वा में 1.20 करोड़ की लागत से गोशाला का निर्माण होगा। सोमवार को कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी ने गोशाला के लिए भूमि पूजन किया।
राज्यमंत्री ने कहा इस गोशाला के निर्माण से अन्ना मवेशियों की समस्या से किसानों को निजात मिलेगी। इसी तरह की और गोशालाएं बनवा कर क्षेत्र को अन्ना मवेशियों की समस्या से पूर्ण रूप से मुक्त कराया जाएगा। सीडीओ सत्यप्रकाश ने गांव में जलभराव की समस्या के निदान के लिए आश्वस्त किया। कार्यदायी संस्था लघु उद्योग निगम लिमिटेड कानपुर के अधिशासी अभियंता प्रभात बाजपेयी ने मानक के अनुरूप निर्माण कराने की बात कही। प्रधान रामप्रकाश सचान ने सभी का आभार व्यक्त किया। पंथू सचान, अमर किशोर व चंदन सचान ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर आचार्य बलराम चतुर्वेदी, बीडीओ कमल कुमार कमल, एसडीओ बद्री त्रिपाठी, प्रेम त्रिपाठी, महेंद्र वर्मा और कैलाश शर्मा मौजूद रहे।