फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gorakhpur defeated Singrauli in pre-quarter final

Fatehpur News: प्री-क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर ने सिंगरौली को हराया

Thu, 24 Oct 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur defeated Singrauli in pre-quarter final
खागा। कस्बे के जज साहब का हाता में चल रहे कैनवास बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार रात दो लीग मैच खेले गए। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने सिंगरौली टीम को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन


पहला लीग मैच सिंगरौली और एसआरएस खागा के बीच खेला गया। इसमें खागा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सिंगरौली ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए, जबकि खागा की टीम 32 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से सिंगरौली ने 25 रन से विजय हासिल कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा लीग मैच गोंडा और कुशीनगर के बीच खेला गया। इसमें कुशीनगर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। गोंडा की टीम 39 रन पर ऑलआउट हो गई। कुशीनगर ने 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें सतीश यादव को मैन आफ द मैच दिया गया। पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच सिंगरौली और गोरखपुर के बीच खेला गया। सिंगरौली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और 39 रन पर ऑलआउट हो गई। गोरखपुर की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। गोरखपुर के अविनाश साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed