फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   good work

चंदे से साफ कराई माइनर, दिखाया आइना

Wed, 07 Sep 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
good work
कठौता माइनर की सफाई कराते जेसीबी से किसान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। क्षेत्रीय किसानों ने आपसी सहयोग से कठौता माइनर की सिल्ट सफाई कराई। सिल्ट से माइनर पटा होने से सुजानपुर रजबहा से कठौती माइनर में पानी नहीं पहुंच रहा था।
विज्ञापन

ऐसे मेें किसानों ने चंदा एकत्र कर मंगलवार को जेसीबी से माइनर की सिल्ट सफाई कराई। ऐसा करके ग्रामीणों ने पूरी व्यवस्था और जन प्रतिनिधियों को आईना दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन

कठौती माइनर से असोथर और सरकंडी क्षेत्र में सिंचाई होती है। सालों से सिल्ट सफाई न होने के कारण सुजानपुर रजबहा से पानी नहीं चढ़ पा रहा था।
सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूख रही थी। ऐसे में जब कहीं से कोई सरकारी मदद नहीं मिली तो किसानों ने आपस में चंदा कर जेसीबी से माइनर की सिल्ट सफाई कराई। इससे पहले कई बार किसान सिंचाई विभाग से माइनर की सिल्ट सफाई की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ध्यान सिंह, राकेश सिंह, इंद्रपाल सिंह, शुगर पासवान, गौरव मौर्य, अर्जुन मौर्य, ओम सिंह, लाखन सिंह, मूलचंद निषाद, शिवम अवस्थी सहित अन्य किसानों ने चंदा एकत्र किया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुरेश सचान ने बताया पिछले सत्र में सफाई कराई गई थी। अब नवंबर-दिसंबर में सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed