फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Good news: gift of four spokespersons, 26 assistant teachers

चार प्रवक्ता, 26 सहायक अध्यपकों की मिली सौगात

Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Good news: gift of four spokespersons, 26 assistant teachers
फतेहपुर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को चार प्रवक्ता समेत 30 नए शिक्षकों को तैनाती मिली है। इन शिक्षकों को 19 जनवरी को कलक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके पहले सितंबर महीने में 102 शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। इन शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद जिले में राजकीय शिक्षकों के 47 फीसदी पद भर गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 12 राजकीय इंटर कॉलेज और 33 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन सभी में 323 सहायक अध्यापक और 121 प्रवक्ता के पद सृजित हैं।
पिछले सत्र तक अधिकांश राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षक विहीन थे। इनमें अन्य विद्यालयों के शिक्षक संबद्ध करके काम चलाया जा रहा था। आयोग ने रविवार को चयनित शिक्षकों की एक और सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें जिले को 26 सहायक अध्यापक और चार प्रवक्ता मिले हैं। इस तरह से चालू सत्र में जिले को दूसरी बार शिक्षक मिले हैं। इन शिक्षकों के मिलने से जिले में सहायक अध्यापकों के 51 प्रतिशत पद भर गए हैं, जबकि प्रवक्ता के 38.4 प्रतिशत पद भर गए हैं।
इस तरह से कुल दोनों पद मिलाकर 444 रिक्त पदों के सापेक्ष 209 शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को जिले के लिए चार प्रवक्ता और 26 नए सहायक अध्यापक मिले हैं।

इन सभी शिक्षकों को 19 जनवरी को कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। नियुक्ति पत्र वितरण के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री, जिले के दोनों राज्यमंत्री और तीनों विधायकों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed