फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   goli mari

बेटियों से गाली-गलौज पर पूर्व प्रधान ने युवक को गोली मारी

Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
goli mari
थाने में बैठा गोली लगने से धायल जितेंद्र। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। बेटियों से गाली-गलौज करने की खुन्नस में पूर्व प्रधान ने बुधवार को वर्तमान प्रधान के समर्थक की पिटाई कर गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ के कंधे पर लगी। युवक को बचाने आए परिजनों को भी पीटा।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सुसवन बुजुर्ग निवासी रामचेत पूर्व प्रधान हैं। उनकी पुत्री अंशू, अभिलाषा देवी, रेशू व भतीजी आभा देवी ने मंगलवार शाम गांव के जितेंद्र यादव के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि वे सभी स्कूल से घर जा रहीं थीं। तभी रास्ते में जितेंद्र की बाइक के पहिए से कीचड़ की छीटें लड़कियों के ऊपर पड़ीं। जिसका उन्होंने विरोध किया। जिस पर जितेंद्र ने लड़कियों से गाली-गलौज कर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस गांव गई लेकिन जितेंद्र नहीं मिला।
विज्ञापन

इधर, पूर्व प्रधान रामचेत अपने साथियों रामचंद्र, निर्भय, राम निवास के साथ जितेंद्र के घर बुधवार सुबह पहुंचे। जितेंद्र घर के बाहर खड़ा था। पूर्व प्रधान व उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए जितेंद्र पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर घर के अंदर भागा तो आरोपी उसके घर में घुस गए। तभी रामचेत ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली जितेंद्र के दाहिने हाथ के कंधे पर लगी। जितेंद्र को बचाने आए उसके पिता अमरनाथ व मां को पीट दिया। आरोपी चुनाव में वोट न देने की बात भी कह रहे थे। थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जितेंद्र की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज, का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed