{"_id":"6040fab78ebc3e769a3d9f7a","slug":"gokashi-four-fathepur-news-nominated-in-chargesheet-fatehpur-news-knp615548811","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गोकशी मामले में चार और नामजद हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गोकशी मामले में चार और नामजद हुए
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में गोकशी के मामले में पुलिस ने चार लोगों के नाम विवेचना के दौरान बढ़ाए हैं। प्रकरण को लेकर शासन स्तर से भी पूछताछ की गई है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
मसवानी मोहल्ला के अयोध्या कुटी के पीछे नई प्लाटिंग है। यहां कुछ मकान बने और कुछ अर्द्ध निर्मित है। जिनमें बबूल की झाड़ियां है।
28 फरवरी की सुबह इलाके के लोगों ने यहां गौमुख पड़ा देखा था। गोकशी की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था।
पुलिस ने सनगांव के दिलशाद और निबहरा के मुन्नीलाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले के विवेचक ने चार लोगों के नाम और मुकदमे में शामिल किए हैं।
जिसमें एक युवक सनगांव का रहने वाला है। बाकी तीन आरोपियों में एक बाकरगंज और दो निबहरा के रहने वाले हैं।
एडीजी की ओर प्रकरण में गैंगस्टर और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गोकशी की वारदात में शामिल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।