फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   God is the sincere to remember

सच्चे मन से स्मरण करने पर होती प्रभु की कृपा

Sat, 13 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
God is the sincere to remember

प्रभु का क्षणिक स्मरण सभी व्याधियों को दूर कर देता

विज्ञापन
है। प्रभु के स्मरण से बड़े से बड़े अपराध भी समाप्त हो जाते हैं। व्यक्ति का चित्त निर्मल हो जाता है। राम घट-घट मे विराजमान हैं और जो सच्चे मन से राम का स्मरण करता है उसे प्रभु की कृपा मिलती है। ज्ञान वह है जिसमें अभिमान न हो जिसमें अभिमान है वह ज्ञान नहीं हो सकता। यह प्रवचन शिवहरेश्वर रामजानकी हनुमान मंदिर नरसिंहपुर कबरहा में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के समापन पर चित्रकूट नयागांव के कथा व्यास युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य जी महराज ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि जीवन पर संकट तब आता है जब तीन लोग गुरु, भगवान और भक्त साथ छोड़ देते हैं। राम कथा जीव को प्रभु से मिलाने का माध्यम है। जीव भगवान की परीक्षा लेता है जबकि भगवान परीक्षा की नहीं बल्कि चिंतन की विषय वस्तु है।

बालि उद्धार कथा के प्रसंग का वर्णन करने के बाद वानर सेना द्वारा माता सीता की खोज, रावण वध और अयोध्या में रामराज्य की स्थापना का मार्मिक वर्णन सुन श्रोता भावविभोर हो गए।

स्वामी ने कहा कि रामचरित मानस में केवल दो ही लोग अतुलित बलवान बताए गए हैं, पहले हनुमान और दूसरा इंद्रजीत। साधना के मार्ग पर जब भी जाएंगे, विघ्न अवश्य आएंगे।

साधक को एकाग्रचित्त होकर भगवान का ध्यान करना चाहिए । कथा के अंत में आयोजक पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कथा व्यास युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य जी महराज का फूल मालाओं और अंगवस्त्रम भेंट कर अभिनंदन किया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed