फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl's dead body found hanging in mushroom plant

Fatehpur News: मशरूम प्लांट में युवती का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 09 Feb 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Girl's dead body found hanging in mushroom plant
खागा। घर से बुआ के घर जाने को निकली युवती का रविवार सुबह निर्माणाधीन मशरूम प्लांट में फंदे से शव लटकता मिला। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस प्रेमी से विवाद पर खुदकुशी का मामला मान रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती शनिवार दोपहर घर से खागा कोतवाली के बुदवन गांव रिश्तेदार के घर जाने को निकली थी। वह शाम तक रिश्तेदार के घर नहीं पहुंची। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन युवती का पता नहीं लगा। बुदवन गांव से करीब महन्नाऊसर गांव में मशरूम के निर्माणाधीन प्लांट में रविवार सुबह ग्रामीणों ने युवती का शव पटका (माथे पर बांधा जाने वाला कपड़ा) से लटका देखा। प्लांट निर्माण के लगे एंगल में शव लटका था। पिता ने बताया कि बेटी को बरक्कतपुर गांव का महेंद्र परेशान करता था। उसने ही बेटी को प्लांट पर बुलाया। जहां उसकी हत्या के बाद शव फंदे पर लटका दिया। मझिलगांव चौकी प्रभारी विकास सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती और महेंद्र के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। जिससे क्षुब्ध होकर युवती फंदे से लटकी है। पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद व समझौता होने का पता लगा है। प्रभारी कोतवाल डीके शुक्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed