फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl's brother arrested for teacher's murder

Fatehpur News: शिक्षक की हत्या में युवती का भाई गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Girl's brother arrested for teacher's murder
फतेहपुर। निजी विद्यालय के शिक्षक की हत्या में पुलिस ने युवती के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुबूला है कि उसकी बहन और शिक्षक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार मना करने के बाद भी नहीं मान रहे थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर निवासी रमेश चंद्र पासवान का पुत्र नितेंद्र उर्फ नीतू (25) कई साल से राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव में अपने मामा रामआसरे के घर में रहता था। नीतू गांव स्थित विमला देवी इंटर कॉलेज में शिक्षक था। कुछ माह से कालेज का संचालन भी कर रहा था। वह रविवार शाम कालेज की बत्ती जलाकर घर लौट रहा था। गांव के ही सगे भाइयों जितेंद्र और योगेंद्र पासवान ने कुल्हाड़ी से वार कर नितेंद्र की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई देवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रमवां स्टेशन से योगेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि उसकी बहन से नितेंद्र का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार दोनों को समझाया था, लेकिन वह नहीं मान रहे थे। बहन से मिलने नितेंद्र रविवार को भी घर पहुंचा था। इसकी जानकारी होने पर सबक सिखाने विद्यालय पहुंचे थे। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि दोनों को एक साथ घर में देखकर आवेश में आए भाईयों ने शिक्षक की हत्या कर दी थी। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में मृतक नितेंद्र की हत्या का मुकदमा गैरइरादतन हत्या में दर्ज किए जाने पर परिजन व ग्रामीण भड़क उठे। जिला पंचायत सदस्य मोहर सिंह व अन्य लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि आरोपी कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने पहुंचे थे। पहले गांव में नितेंद्र को खोजते रहे। इसके बाद कालेज पहुंचे। जहां मौके पर ही कुल्हाड़ी से हमले में नितेंद्र की मौत हो गई थी। सूचना पर राधानगर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार धाराएं तरमीम करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमवां गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कई साल बाद गांव में हत्या जैसा अपराध हुआ है। गांव में 2005 में करीब बबलू सिंह की हत्या की गई थी। हत्या रंजिश के चलते हुई थी। उससे पहले बबलू सिंह के पिता की 1997 में हुई थी। सालों बाद नितेंद्र की हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed