फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girlfriend's uncle turns out to be the mastermind in the murder of a young man

Fatehpur News: युवक की हत्या में प्रेमिका का मौसा निकला मास्टरमाइंड

Tue, 07 Jan 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's uncle turns out to be the mastermind in the murder of a young man
नीले मफलर में शिखा व बीच में मां नीलम व पूनम । - फोटो : नीले मफलर में शिखा व बीच में मां नीलम व पूनम ।
थरियांव। प्रेम प्रसंग में शादी का दबाव बनाने पर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत तीन को जेल भेजा है। पुलिस ने आलाकत्ल डंडा और शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त साइकिल बरामद की है। पुलिस की जांच में मौसा मास्टरमाइंड निकला है। उसकी तलाश में टीम मथुरा रवाना हुई है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के विधातीपुर निवासी महेंद्र रैदास का अपने रिश्तेदार के गांव रामपुर थरियांव की रहने वाली शिखा से प्रेम प्रसंग था। वह प्रेमिका के बुलावे पर तीन जनवरी को मुंबई से मिलने रात को उसके घर पहुंचा था। लाठी डंडे से पीटकर महेंद्र की हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने रविवार को शव बरामद होने पर पिता की तहरीर पर प्रेमिका, उसकी मां नीलम, मौसी पूनम, पिता कमलेश व मौसा संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने प्रेमिका, उसकी मां और मौसी को सोमवार को जेल भेजा है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पूरी घटना का मास्टरमाइंड युवती का मौसा संजय है। युवती के बुलावे पर करीब 10 बजे महेंद्र घर पहुंचा था। उसके घर पहुंचने के करीब 10 मिनट बाद ही महेंद्र के पास उसकी बहन का फोन पहुंचा था। इसके बाद प्रेमिका के मोबाइल पर उसके मौसा का फोन पहुंचा। मौसा और शिखा के बीच चार सेकेंड बातचीत हुई। बातचीत के करीब 15 मिनट बाद ही संजय डंडा लेकर पहुंचा था। चारपाई पर लेटे महेंद्र के सिर में पीछे से वार किया। अन्य लोगों ने भी ताबड़तोड़ वार किया। इससे महेंद्र की मौत हो गई। बोरे में महेंद्र का शव भरने के बाद संजय और कमलेश साइकिल से कुएं में फेंकने गए। बोेरे से शव निकालकर सूखे कुएं में फेंका था। बोरे को जंगल में जला दिया था। जल्दबाजी में महेंद्र का बैग प्रेमिका के घर में ही छूट गया था। महिलाएं रविवार की भोर बैग को सूखे तालाब किनारे झाड़ियों में फेंक आईं थीं। पुलिस ने महिलाओं की निशानदेही पर तीन डंडे, साइकिल, बोरे की राख, घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed