फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl who went to school missing, found in Lucknow

Fatehpur News: स्कूल गई किशोरी लापता, लखनऊ में मिली

Wed, 12 Nov 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girl who went to school missing, found in Lucknow
फर्रुखाबाद। घर से स्कूल के लिए निकली एक छात्रा फतेहगढ़ क्षेत्र से लापता हो गई। उसका भोलेपुर में साइकिल व आईकार्ड मिलने से पुलिस के हाथपांव फूल गए। फोन पर पिता ने बताया कि वह लखनऊ में मिल गई है। उससे बात हो गई। लेने के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

कादरीगेट थानाक्षेत्र में शहर से सटे गांव निवासी एक 14 साल की पुत्री फतेहगढ़ भोलेपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती थी। छात्रा सुबह 8.30 बजे घर से साइकिल से स्कूल के लिए निकली थी। छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंची। खोजबीन करने पर रास्ते में उन्हें छात्रा की साइकिल और आईकार्ड पड़ा मिला। इस पर परिजनों को होश उड़ गए।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर फतेहगढ़ और कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। दो टीमों ने फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन से लोको रोड, मसेनी और उसके घर तक के रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। छात्रा की साइकिल के आसपास चल रहे संदिग्धों को भी ट्रेस किया। शाम तक सही जानकारी न मिलने से परिजन परेशान हो गए। छात्रा के पिता ने देर शाम फोन पर बताया कि बेटी लखनऊ में मिल गई है। उसको वहां बैठा लिया गया है। फोन पर बात हो गई है। उसे वहां लेने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के लिए निकली छात्रा लखनऊ कैसे पहुंची। इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल रहा है। हालांकि आशंका है कि वह फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन से रवाना हुई होगी। छात्रा से पूछताछ के बाद ही सच का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed