{"_id":"6425e30f7b3ec04d0b070af7","slug":"girl-student-hanged-herself-fatehpur-news-c-12-1-153971-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
जाफरगंज। कक्षा नौ की छात्रा ने फंदा लगाकर गुरुवार को आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के सिकदारपुर गांव निवासी विजय बहादुर की पुत्री रेशमा (17) गांव के ही पंडित नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। परिवार के लोग गुरुवार दोपहर को खेत पर काम से चले गए थे। वह लोग दोपहर बाद घर आए। तभी रेशमा को कमरे में साड़ी के फंदे से धन्नी पर लटकता देखा। परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन देर हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस मौके से लौट गई।