{"_id":"66300be7472f0fb047067d44","slug":"girl-student-dies-due-to-collision-with-dumper-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-114626-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत
Tue, 30 Apr 2024 02:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो 27- अंशू
- डीफार्मा की प्रवेश परीक्षा की जानकारी लेकर घर जा रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनगंज। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को सोमवार दोपहर टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के भाई का मित्र बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
हथगाम थाने के गौसपुर निवासी रामदास पासवान की पुत्री अंशू भारती (19) ने इंटर की परीक्षा पास की थी। वह गांव के रहने वाले अमित रैदास के साथ बाइक से शहर एक कालेज डीफार्मा में प्रवेश की जानकारी को आई थी। लौटते समय हथगाम मार्ग पर हुसैनगंज थाने के बजरंगापुर के पास बाइक में पीछे से डंपर टक्कर मार दी।
बाइक सवार छात्रा रोड पर गिरी। अमित बाइक से छिटककर दूसरी ओर गिरा। डंपर से छात्रा की कुचलने से मौत हो गई। छात्रा के भाई कुलदीप ने बताया कि अमित उसका मित्र है।
विज्ञापन
उसके कहने पर बहन को अमित शहर लेकर गया था। उसकी अंशू इकलौती बहन थी। हादसे से मां विमला देवी का हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक राम केवल पटेल ने बताया कि डंपर पकड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।