फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl exploited on the pretext of marriage, got abortion

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भपात कराया

Mon, 19 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Girl exploited on the pretext of marriage, got abortion
जाफरगंज। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती का शोषण किया। गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। दबाव बनने पर युवक शादी के लिए तैयार हो गया और जब दोनों ओर से तैयारी हो गई तो उसने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। कोई रास्ता न देख युवती ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का प्रेम-प्रसंग कानपुर के एक युवक के साथ चल रहा था। युवक का युवती के घर आना-जाना था। आरोप है कि युवती को शादी का झांसा देकर युवक उसका शोषण करता रहा। बीच में जब वह गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। युवती की मां को जब पता चला तो उसने युवक के पिता से बातचीत कर दोनों की शादी की बात रखी तो दोनों पक्ष तैयार हो गए।
विज्ञापन

सगाई और तिलक कार्यक्रम भी सम्पन्न हो गए। इसके बाद अचानक युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला बिगड़ता देख युवती ने इसकी शिकायत जाफरगंज थाने में की है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि युवक व उसके परिवार से बातचीत हुई है और उन्हें बुलाया गया है। दोनों पक्ष आमने-सामने होंगे तो इसका निस्तारण हो जाएगा। बातचीत में लड़के के पक्ष ने शादी कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed