फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ghaata dene vaalee 12 bason ka sanchaalan band

घाटा देने वाली 12 बसों का संचालन बंद

Thu, 02 Jul 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaata dene vaalee 12 bason ka sanchaalan band
फतेहपुर। अनलॉक-1 में परिवहन निगम को घाटा देने वाली 12 बसों को बंद कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के पांच रूटों की बसों को मरम्मत की वजह से वर्कशाप में भेजा गया है। इन मार्गाें पर दूसरी बसें चलाई जाएंगी। इन बसों को एक से 30 जुलाई तक बंद कराने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद एक जून से रोडवेज की 90 बसों का संचालन शुरू हुआ था। गैर जिले के मार्गों पर 55 और स्थानीय मार्गों पर 35 बसों को चलाया गया था। इन बसों में 50 प्रतिशत यात्रियों को बैठाने के निर्देश थे। कोरोना संक्रमण के भय से अनलॉक-1 में यात्रियों का ज्यादा आवागमन नहीं हुआ। ऐसे में डिपो को बसों के संचालन में रोज तीन से चार लाख रुपये का घाटा हुआ। एक महीने के अंतराल में ज्यादा घाटा देने वाली 12 बसें खड़ी करा दी गई हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में चल रहीं पांच बसों को माइलेज खराब होने से मरम्मत के लिए वर्कशाप भेजा गया है। इनकी जगह अन्य मार्गों की बंद होने वाली बसों को लगाया जाएगा। ऐसे में डिपो से अब 78 बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

एआरएम एमएल केशरवानी ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज रूट पर सात बसें और बांदा-लखनऊ रूट की पांच बसों को बंद किया गया है। ग्रामीण मार्ग के मिस्सी, हथगाम, मंडवा, गौंती, गहुरे जाने वाली बसें मरम्मत के लिए वर्कशाप में खड़ी कराई गई हैं। इनकी जगह दूसरी बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed