{"_id":"590a2ab34f1c1b4a63441d64","slug":"get-the-right-hand-pump-in-two-days-otherwise-the-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में सही कराएं हैंडपंप, नहीं तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में सही कराएं हैंडपंप, नहीं तो कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 04 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी सीडीओ मिथलेश सचान की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें सांसद आदर्श गांव रामपुर की कार्ययोजनाओं की समीक्षा हुई। बिजली और पंचायत विभाग को इसी महीने में काम पूरा कराने के निर्देश दिए और ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग के अफसरों से कहा कि दो दिनों के भीतर हैंडपंपों को दुरुस्त करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक से बीएसएनएल अफसरों के गैरहाजिर रहने पर सीडीओ ने टीडीएम से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव में 385 के सापेक्ष अभी तक 50 फीसदी शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। इससे कचरा प्रबंधन भी अधूरा पड़ा है। सीडीओ ने डीपीआरओ को अधूरे कार्यों का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग को गांव में कैंप लगाकर कनेक्शन करने को कहा। डाक विभाग गांव में कैंप लगाकर सुकन्या योजना में ग्रामीणों के खाता खोलें। रामपुर ग्राम पंचायत के मजरा दलीपुर, तकियापर, मददअलीपुर, फजल अलीपुर और बलीपुर गांव के खस्ताहाल संपर्क मार्ग दुरुस्त कराए जाएं।
विज्ञापन
इस महीने में सड़कों की हालत में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीपीआरओ अजय आनंद सरोज, पीडब्लूडी सहायक अभियंता अरविंद कुमार मौजूद थे। सीडीओ ने जल निगम व डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था दो दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा सकती है। उनको दो दिन में दुरुस्त करा दिया जाए। रिबोर कराने वाले हैंडपंपों की सूची तैयार करें। इस मौके पर जल निगम एक्सईएन पीके यादव मौजूद थे।
विज्ञापन