{"_id":"642882f1f97d2cd85c0c7e14","slug":"gangsters-property-attachment-notice-pasted-fatehpur-news-c-12-1-157013-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क का नोटिस चस्पा
विज्ञापन
- अगस्त-2021 में लूट, चोरी के मामले में पकड़ा गया था गैंग
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे आरोपी की अदालत के आदेश पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू की है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से जारी नोटिस उन्नाव में चस्पा कर लौटी है।
सदर कोतवाली पुलिस ने दो अगस्त 2021 को लूट, चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में हुसैनगज थाना क्षेत्र के जमरावां निवासी मो. राज, उन्नाव अचलगंज थाने के रहाहार निवासी देवेंद्र कुमार, सचिन, उन्नाव गंगाघाट शारदानगर निवासी धीरज, अमेठी जिले के कमरौली मगरवारा निवासी छोटू, कमरौली निवासी अरमान और मो. शमीम गैंगस्टर लगा था।
आरोपी देवेंद्र कुमार को छोड़कर गैंग लीडर मो. राज समेत अन्य आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण किया था। आरोपी देवेंद्र का कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। आरोपी के हाजिर नहीं होने पर संपत्ति कुर्क की नोटिस जारी की है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी के घर में नोटिस चस्पा कराई गई है। हाजिर नहीं होने पर संपत्ति कुर्की का आदेश कोर्ट से प्राप्त किया जाएगा।