फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gangster charges against seven accused of extorting money from shopkeeper

Fatehpur News: दुकानदार से फिरौती वसूलने के सात आरोपियों पर गैंगस्टर लगा

Wed, 20 May 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 20 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges against seven accused of extorting money from shopkeeper
फतेहपुर। दुकानदार का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती वसूलने के मामले में सोमवार को सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। देर शाम पुलिस ने शिवा और मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास निवासी संदीप गुप्ता हुसैनगंज कस्बे में दुकान संचालित करता है। वह 31 दिसंबर 2024 की शाम दुकान से घर आ रहा था। सदर कोतवाली के चौफेरवा के पास कार व बाइक सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। उससे लूटपाट की थी। बदमाशों ने घरवालों को फोन कर 10 लाख की फिरौती मांगी थी। उसे दौलतपुर गांव स्थित फार्म हाउस में रखा था। परिजन ने कार सवारों को रुपये भी पहुंचाए थे। इसके बाद संदीप को पीटकर बदमाशों ने छोड़ा था। पुलिस ने जांच बाद आरोपी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छेउका निवासी हर्षित सिंह, पुरानी बाजार निवासी दीपक कुमार सोनी, गोवर्धनपुर रेरूआ निवासी मनोज , चंदनापुर निवासी शिवा, दौलतपुर निवासी जीतू रैदास, रायबरेली जिला लालगंज थाने के पूरे नोखराम का पुरवा बेहटा निवासी विकास सिंह उर्फ छोटू उर्फ नेता, शिवेंद्र बाजपेयी उर्फ अभय को जेल भेजा था। इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed