{"_id":"69f79f6073f3a4d0a903b088","slug":"ganganagar-saw-power-outage-for-seven-hours-leaving-villagers-suffering-in-the-heat-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-154014-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गंगानगर में सात घंटे कटी बिजली, गर्मी में परेशान रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गंगानगर में सात घंटे कटी बिजली, गर्मी में परेशान रहे ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के गंगानगर क्षेत्र में रविवार सुबह बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे तक ठप रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह की शुरुआत ही अंधेरे और उमस के साथ हुई। बिजली न रहने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही क्योंकि अधिकांश घरों में जलापूर्ति मोटर से होती है। ऐसे में लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए जूझना पड़ा।
गर्मी के बीच पंखे और कूलर बंद रहने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान नजर आए। कई लोग राहत पाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी हिमांशु गुप्ता, जितेंद्र अग्रहरि सहित अन्य ने बताया कि क्षेत्र में बिजली कटौती अब आम समस्या बनती जा रही है और बिना सूचना के बिजली चले जाने से मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
दुकानदारों और छोटे कारोबारियों पर भी इसका असर पड़ा। सुबह दुकानें खुलने के बावजूद कामकाज प्रभावित रहा। लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए नियमित और सुचारु बिजली आपूर्ति की मांग की है ताकि भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
विज्ञापन
राधानगर टाउन उपकेंद्र के अवर अभियंता अभिषेक गौतम ने बताया कि पोल में गड़बड़ी आने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। इसे दोपहर में ठीक कर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।