{"_id":"65b162ebfd75a84d7f0d0dd6","slug":"full-dress-rehearsal-of-republic-day-parade-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-10175-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल
Thu, 25 Jan 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फुल ड्रेस रिहर्सल परेड बुधवार को हुई। एसपी उदयशंकर सिंह और एएसपी विजय शंकर मिश्र ने परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने तैयारियों को लेकर कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। पुलिस लाइन को फूल मालाओं और रंगोली से सजाया जा रहा है।
पुलिसकर्मी गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साहित हैं। परेड में जवानों पर सर्द हवाओं का असर भी नहीं दिखा। परेड में सशस्त्र पुलिस बल शामिल हुआ। रिहर्सल में फायरिंग कर परेड सलामी दी गई। रंग बिरंगे साफे वाले पुलिस कर्मियों की सात टोलियां निकली। मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस कर्मियों की एक टोली शामिल हुई।
एसओजी विंग की भी अलग टोली निकली। जिला पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है, इसका भी प्रदर्शन वज्र वाहनों, 112 वाहन, कोबरा मोबाइल, दमकल वाहन, फील्ड यूनिट के वाहनों को परेड में शामिल कर दिखाया गया। एसपी ने ग्राउंड में साफ-सफाई और साज सज्जा की तैयारियों का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि परेड की तैयारी पूरी हो चुकी है। भव्य तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।