फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fruit trader hanged in neighbor's house

फल कारोबारी ने पड़ोसी के घर में लगाई फांसी

Wed, 12 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fruit trader hanged in neighbor's house
घटनास्थल में शव उतारने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर मोहल्ले में नौशाद (28) का मंगलवार सुबह शव पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान में लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पिछले तीन दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन



नौशाद कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर मोहल्ला निवासी सईद उर्फ भुल्लन का बेटा था। उसकी दो बहनें और एक भाई इरशाद है। इरशाद ने बताया कि नौशाद तीन दिन पहले पुखरायां रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से लौट के आने के बाद फल का ठेला भी नहीं लगा रहा था। दुकान न लगाने पर उसे सोमवार की सुबह मां जुबैना ने डांटा था। तभी घर से निकल गया था। उसे रात के करीब नौ बजे तक इलाकाई लोगों ने घूमते देखा था।
विज्ञापन



उसके बाद किसी ने नहीं देखा। मंगलवार सुबह पड़ोस के लोगों ने रईस के निर्माणाधीन मकान में लाश लटकी होने की खबर दी। वह लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मकान में दरवाजे के चौखटे पर भाई को गमछे के फंदे से लटकते देखकर होश उड़ गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें मामला आत्महत्या का निकला है। इसके बावजूद छानबीन भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed