फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   from shelter home 40 cows reported missing, report lodged

बनरसी गौशाला से गायब 40 गोवंश मामले में 13 दिन बाद एफआईआर

Sun, 20 Jun 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
from shelter home 40 cows reported missing, report lodged
फतेहपुर। बनरसी गोशाला से गायब 40 गोवंशों के मामले में 13 दिन बाद सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अचानक इतने गोवंश गायब होने से हड़कंप मचा है। अभी तक प्रशासन गोवंश खोजने में नाकाम है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के मुरादीपुर निवासी राजकुमार बहुआ ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। ग्राम पंचायत बनरसी में संचालित गोशाला से चार जून को करीब 40 गोवंश गायब हो गए थे। ग्राम विकास अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पशुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराई गई थी। वह नौ जून को बनरसी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। गोशाला में बैरिकेडिंग का तार कटा हुआ था। 40 पशु गायब थे। चौकीदार व अन्य लोगों के सहयोग से पशुओं की खोज की गई लेकिन 44 में 40 गोवंश नहीं मिले। शरारतीतत्वों द्वारा जानवरों को तार काटकर बाहर निकाला गया है। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed