फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   from hariharganj substation electricity supply was disrupted for hours

केबिल के फाल्ट से उपकेंद्र की 24 घंटे बंद रही बिजली

Tue, 07 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
from hariharganj substation electricity supply was disrupted for hours
फतेहपुर। मेन लाइन में फाल्ट होने से हरिहरगंज उपकेंद्र से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों को मुराइनटोला और बेरुईहार उपकेंद्र से बिजली दी गई। देर शाम फाल्ट सही होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

राधानगर ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवीए लाइन के खंभे में रविवार देर शाम एक जेसीबी ने टक्कर मार दी थी। इससे केबल में फाल्ट हो गया और उपकेंद्र से आपूर्ति बंद हो गई। आईटीआई, वर्मा चौराहा, कलक्टरगंज, हरिहरगंज, गढ़ीवा, रेल बाजार मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। रात करीब 12 बजे मुराइन टोला और बेरुईहार उपकेंद्र से लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। अवर अभियंता कालूराम यादव ने बताया कि अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बहुआ। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। 33 केेवीए हाईटेंशन लाइन का फाल्ट लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सोमवार केे 12 घंटे बिजली बंद रही। ऐसे में लोगों को रातभर गर्मी से जूझना पड़ा। दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बहुआ और दतौली उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए लाइन में रोज कहीं न कहीं फाल्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम सात बजे पेट्रोल पंप के पास तार टूट गया। इससे दोनों उपकेंद्र की बिजली बंद हो गई। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। उपभोक्ताओं का कहना है कि 24 घंटे में पांच से छह घंटे बिजली मिलती है। इससे किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पाते हैं। जेई अमित कुमार ने बताया कि तार टूटने के कारण आपूर्ति बंद रही है। सुबह फाल्ट सही करके आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed