फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraud of Rs 6 lakh in the name of broadcasting a news channel

Fatehpur News: न्यूज चैनल के प्रसारण के नाम पर छह लाख की ठगी

Tue, 22 Apr 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 6 lakh in the name of broadcasting a news channel
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र का एक टीवी चैनल का संचालक धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। उससे टीवी चैनल का प्रसारण कराने के नाम पर छह लाख 19 हजार 5 सौ रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष निवासी नूर अहमद सिद्दकी उर्फ शीबू खान ने बताया कि वह टीवी इंडिया नाम का लोकल न्यूज चैनल साल 2021 से संचालित कर रहे हैं। न्यूज चैनल का प्रसारण राष्ट्रीय स्तर व ओटीटी प्लेटफार्म पर करवाना चाहते थे। इस बीच उनकी मुलाकात नोएडा ई-168 सेक्टर के निवासी सौरव व उनकी पत्नी गुंजन और लक्ष्मीकांत शर्मा से हुई। तीनों ने खुद को जेनेसिस ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर बताया।
विज्ञापन

जियो टीवी व अन्य सात ओटीटी प्लेटफार्म पर चैनल चलवाने के नाम पर 24 अगस्त 2023 को 4.50 लाख रुपये नकद लिए। कई महीनों तक प्रसारण नहीं होने पर बातचीत की। इस पर 17 दिसंबर 2023 को सूचना व प्रसारण मंत्रालय का प्रमाण पत्र थमा दिया। उन्होंने प्रसारण के लिए अधिक रुपयों की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर 2023 से फरवरी 2024 तक कुल सात महीनों में एक लाख 69 हजार पांच सौ रुपये ऑनलाइन कई बार खातों में डाले इस तरह से कुल छह लाख 19 हजार पांच सौ रुपये ले लिए। लंबे समय तक चैनल संचालित न होने पर दिल्ली में जानकारी की। इस पर पता चला कि उन्हें जो सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रमाण पत्र थमाया गया था, वह फर्जी है। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

उसने तीनों से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करके मारपीट की धमकी देकर भगा दिया। थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सुल्तानपुरघोष थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed