{"_id":"67239d46eaead1888c00d83f","slug":"fraud-of-rs-191-lakh-by-using-a-cheque-of-rs-1000-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-123685-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एक हजार के चेक से 1.91 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एक हजार के चेक से 1.91 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
फतेहपुर। झांसा देकर बुजुर्ग से एक हजार का चेक लेने के बाद 1.91 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थरियांव थाने के चक कोर्रा सादात निवासी रामसजीवन कैथल बुजुर्ग हैं। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को घर में दो युवक आए। एक ने कंपनी का कर्मी संदीप सिंह निवासी लखनऊ बताया। गोदाम बनाने के लिए 11 माह के लिए जमीन मांगी। भाड़ा 25 हजार प्रतिमाह देने की बात कही।
रामसजीवन से गारंटी के रूप में एक हजार रुपये का चेक मांगा। उन्होंने चेक दिया तो बदले में एक हजार रुपये नकद दे दिए। गोदाम शुरू होने पर रुपये खाते में आने की बात कही। उसके खाते से एक हजार के चेक को एक लाख 91 हजार रुपये बनाकर रुपये निकाल लिए। बैंक का मैसेज आने पर धोखाधड़ी का पता लगा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।