फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraud of 90 thousand from the account of retired head constable

Fatehpur News: सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के खाते से 90 हजार की धोखाधड़ी

Wed, 07 Jun 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 90 thousand from the account of retired head constable
फतेहपुर। सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल को फोन पर फर्जी मैसेज भेजकर 90 हजार रुपये की रकम रिश्तेदार ने पार कर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी शंभू प्रसाद सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर कोयला नगर निवासी राजकुमार दिवाकर दूर का रिश्तेदार है। इस कारण वह घर आता जाता रहता था। वह 25 अप्रैल को घर पहुंचा। उससे फोन पे चलाने के बारे में पूछा। उसके मोबाइल नंबर पर दो मैसेज भेजे। एक मैसेज 40 हजार और दूसरा मैसेज 50 हजार रुपये का भेजा। यह रुपये उसके खाते में आने की बात कही। विश्वास में लेकर राजकुमार ने परिचितों के दो खातों में तीन बार में 90 हजार की रकम उसके खाते से स्थानांतरित करा ली। कुछ देर बाद खाता चेक किया। खाते में रकम नहीं आई थी। यह देेखकर होश उड़ गए। उसने राजकुमार को फोन मिलाया। उसने रुपये भेजने का आश्वासन दिया। कुछ दिन तक तो वह टरकाता रहा। इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया। रुपये सविता और बाॅबी कश्यप के खातों में भेजी गई। हेड कांस्टेबल ने पहले थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed