{"_id":"5fd65fc58ebc3e41033e5601","slug":"four-wheelers-should-not-be-allowed-to-enter-the-chowk-area-fatehpur-news-knp59973065","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक एरिया में न घुसने दिए जाएं चार पहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक एरिया में न घुसने दिए जाएं चार पहिया वाहन
विज्ञापन
कलक्टरगंज में बैठक करते व्यापारी
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर की लड़खड़ाती यातायात व्यवस्था का मुद्दा रविवार फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की स्थानीय इकाई की बैठक में उठा। संगठन ने चौक एरिया का खास जिक्र करते हुए यहां चार पहिया वाहन घुसने पर प्रतिबंध लगाने की बात रखी। इसी के साथ संगठन ने व्यापारियों से भी सड़क किनारे वाहन या फिर ठेला न खड़े किए जाने में सहयोग भी मांगा।
कलक्टरगंज में संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप गर्ग की मौजूदगी में व्यापारिक संगठन ने बैठक बुलाई थी। गर्ग ने शहर की बिगड़ी यातायात की तस्वीर को खतरनाक बताया। कहा कि अब यहां के हालात प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। राह चलना मुश्किल हो रहा है। चौक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इस एरिया में जाम की समस्या से बाजार पर असर पड़ रहा है।
संरक्षक जय प्रकाश श्रीवास्तव ने चार पहिया वाहनों के इस एरिया में पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की बात रखी। जिलाध्यक्ष इंद्रेश चंद्र श्रीवास्तव ने सड़क और पटरी पर वाहन या फिर ठेला-ठेलिया न खड़ी करने की भी बात पर जोर दिया। इस मौके पर काली शंकर श्रीवास्तव, मनोज रस्तोगी, शिव सागर, इरशाद अहमद, सुशील कुमार गुप्ता, दीपक कुमार साहू, तरुण पुरवार, राम सागर सोनी, कालिका मोदनवाल, चंद्रदीप श्रीवास्तव, स्वतंत्र अग्निहोत्री, प्रशांत सचान भी मौजूद रहे।