फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four villages made ??their own government , party celebrating

चार गांवों में बनी अपनी सरकार, मना जश्न

Sun, 03 May 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four villages made ??their own government , party celebrating
तीन विकास खंडों की चार ग्राम सभाओं में हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हो गए। विजयी उम्मीदवारों का जमकर स्वागत किया गया। समर्थकों ने ढोल ताशों की धुन पर जश्न मनाया। खजुहा ब्लाक के गांव नंदापुर में मुन्नी और मलवां विकास खंड के करनपुर में पंकज यादव प्रधान बने। वहीं हथगाम विकास खंड के बैगांव में सावित्री और करमोन गांव में बुधिया के सिर प्रधान का ताज सजा।
विज्ञापन


नंदापुर में मुन्नी तो करनपुर से पंकज ने मारी बाजी
बिंदकी। तहसील क्षेत्र के अलग अलग विकास खंडाें की दो ग्राम सभाओं में प्रधानी के उपचुनाव की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। खजुहा विकास खंड के गांव नंदापुर से मुन्नी देवी ने 206 मतों से और मलवां विकास खंड की ग्रामसभा करनपुर में पंकज यादव ने 84 मताें से बाजी मार विरोधियों को शिकस्त दी। जीत का प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद समर्थकों ने नवनिवार्चित प्रधानाें का स्वागत फूल-मालाआें के साथ किया।
विज्ञापन

खजुहा संवाददाता के अनुसार विकास खंड के गांव नंदापुर में प्रधान पद हथियाने के लिए उपचुनाव के मैदान में उतरे चार प्रत्याशियों में मुन्नी देवी को 473 मत, कमला को 267, आरती को 257, सुमित्रा को 50 मत हासिल हुए। वहीं मलवां विकास खंड के गांव करनपुर में आमने-सामने चुनाव मैदान में उतरे पंकज यादव ने 326 मत पाकर जीत दर्ज की। जबकि पूर्व प्रधान की पत्नी मैकी देवी को 242 मत ही मिले। खजुहा में चुनाव अधिकारी अजय कुमार व मलवां के एमजी तारिक ने जीत का प्रमाण पत्र विजयी प्रत्याशियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैगांव की सावित्री और करमोन की बुधिया बनी प्रधान
हथगाम/खागा। ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों में प्रधानी पद के उपचुनाव का शनिवार को परिणाम घोषित कर दिया गया है। बैगांव में सावित्री देवी और करमोन ग्राम पंचायत में बुधिया ने चुनाव जीता है।

चुनाव अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लाक परिसर में हुई मतगणना में बैगांव ग्राम पंचायत में 2233 मत पडे़ थे, जिनमें 1110 सावित्री देवी को और प्रतिद्वंद्वी शांती देवी को 1048 मत मिले। 62 मतों से सावित्री देवी विजई र्हुइं। 62 मत अवैध थे। इसी प्रकार करमोन ग्राम पंचायत में 1144 मत पड़े। इसमें विजई प्रत्याशी बुधिया को 578 मत और पराजित प्रत्याशी ज्ञानमती को 542 मत मिले। 36 मतों से बुधिया जीत गईं। यहां 24 मत अवैध मिले। चुनाव अधिकारी ने बताया कि दोनाें को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed