फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four tires of truck parked on the highway side stolen

हाईवे किनारे खड़े ट्रक से चार टायर चोरी

Thu, 14 Jan 2021 06:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Four tires of truck parked on the highway side stolen
फतेहपुर। शहर के नउवाबाग गोपालनगर स्थित गैराज में खड़े ट्रक के चोरों ने चार टायर चुरा लिए। ट्रक को लकड़ी के गुटखों के सहारे छोड़ गए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

टायर और रिम की कीमत करीब 80 हजार आंकी गई है। पहले भी कई बार ऐसी घटनाओं को हाईवे पर अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस किसी भी मामले का खुलासा अब तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर बक्सपुर गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता ट्रक मालिक हैं। बॉडी का काम कराने के लिए उन्होंने ट्रक को गोपाल नगर हाईवे स्थित गैराज में ट्रक एक पखवारे पहले खड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके ट्रक के पिछले चार टायर चोरी हो गए। गैराज मालिक कल्लू ने 10 दिन पहले चोरी की सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की।
ट्रक मालिक ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की है। हाईवे पर पहले भी कई ट्रकों के टायर चोरी की वारदातों को गैंग ने अंजाम दिया है।

खागा कोतवाली हाईवे पर बनारस के ट्रांसपोर्टर के ट्रक के टायर चोरी हुए थे। उसके बाद सदर कोतवाली हाईवे पर बिहार के ट्रक और लखनऊ रोड पर गैराज में खड़े ट्रकों के 10-10 टायरों की चोरी के मामले हो चुके हैं। पुलिस की पकड़ से गैंग दूर है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed