फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four teams have been working for four months, yet the murderer remains elusive.

Fatehpur News: चार माह से जुटी चार टीमें फिर भी हत्यारोपी पकड़ से दूर

Wed, 25 Feb 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four teams have been working for four months, yet the murderer remains elusive.
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहमदपुर कुसुम्भा गांव में बुजुर्ग महिला की ईंट से कूंचकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस करीब चार माह बाद गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए एक लाख का पुलिस ने इनाम रखा था। इसके बाद भी हत्यारोपी पुलिस टीमों की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

गांव निवासी स्व. छोटेलाल पासवान की पत्नी रुक्मिनिया देवी उर्फ लेखपलाइन रैदास (80) की घर के बरामदे में सोते समय 17 अगस्त की रात हत्या कर गई थी। ईंट से चेहरे और सिर में प्रहार किया गया था। पुलिस ने पौत्र हिमांशु की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना में हत्यारोपी पड़ोसी वारिस उर्फ बड़का निकला। पुलिस को वारिस के घर की तलाशी में खून से सना हाफ पैंट और डंडा मिला था। एसओजी, इंटेलीजेंस और थाने की टीम वारिस की तलाश में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज एडीजी ने एक लाख का इनाम की घोषणा की। पुलिस कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, बांदा जिलों में वारिस की तलाश कर चुकी है। वह मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं करता है। इससे पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें गठित हैं। संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed