फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four killed in accidents, including student

हादसों में छात्र समेत चार की मौत

Sun, 18 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four killed in accidents, including student
हादसे में क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल - फोटो : अमर उजाला

जिले में शनिवार को हादसों ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली। शहर में हाईवे पर बोलेरो चालक ने एक छात्र को कुचल डाला। खागा के इस्कुरी हाईवे मोड़ पर शनिवार को तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में घुसने से चालक ने दम तोड़ दिया। उधर,  शुक्रवार देर रात हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हादसे की शिकार हुई महिला की सांसें थम गईं। वहीं सतनरैनी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मूसापुर मैकु वापुर निवासी प्रेम सिंह का बेटा पीयूष यादव (15) कक्षा नौ का छात्र था। वह शनिवार दोपहर साइकिल से अपने छोटे भाई आयुष को सेंट मैरी स्कूल लेने जा रहा था। पीछे से आई बोलेरो ने एआरटीओ दफ्तर के सामने साइकिल में टक्कर मार दी। भागने के प्रयास में चालक ने बिसौली गांव के संदीप कुमार की बाइक में भी टक्कर मारी।
विज्ञापन


भीड़ ने दौड़ाकर बोलेरो चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भीड़ से चालक को बचाया। डाक्टरों ने पीयूष की हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर किया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि बोलेरो चालक औंग थाना क्षेत्र के थानपुर गांव का करन है। नशे के शक में मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खागा प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को  एआरटीओ दफ्तर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जा रहा तेज रफ्तार बाइक सवार रमेश (22) कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी हाईवे मोड़ पर खड़े ट्रक में जा घुसा। बाइक की हैंडिल मेें हेलमेट लटका था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेत रफ्तार बाइक सवार आगे जा रहे वाहनों को लगातार ओवरटेक कर रहा था। तभी उसने सामने किसी वाहन को आते देखा। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक मौत हो चुकी थी। महिंचा मंदिर चौकी की पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है।     

उधर,  हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव के पास अज्ञात महिला को शुक्रवार रात बोलेरो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था, उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि महिला की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।


वहीं, खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के पास 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। एसओ मोहम्मद शरीफ खान ने बताया कि रेलवे से युवक के  ट्रेन से गिरने की खबर आई थी। मौके पर पुलिस को भेजा गया। ट्रेन से गिरा कोई यात्री हो सकता है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed