{"_id":"69f654f63bea1c9a3906d975","slug":"four-hour-long-traffic-jam-due-to-trucks-getting-stuck-on-dalmau-road-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-153940-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डलमऊ रोड पर ट्रकों के फंसने से लगा चार घंटे लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डलमऊ रोड पर ट्रकों के फंसने से लगा चार घंटे लंबा जाम
विज्ञापन
फोटो-21-डलमऊ रोड पर लगा जाम। संवाद
हुसैनगंज। डलमऊ रोड पर शनिवार सुबह एक बार फिर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और सड़क पार्किंग स्थल जैसी नजर आने लगी। तड़के करीब पांच बजे 12 मील के पास दो भारी वाहन आमने-सामने आकर फंस गए। इससे चार घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सुबह शुरू हुई यह स्थिति धीरे-धीरे लोगों की परेशानी और सब्र की परीक्षा बन गई।
असनी गंगा पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के बाद डलमऊ रोड पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। फतेहपुर से रायबरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले अधिकांश वाहन इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सड़क की संकरी चौड़ाई और दोनों ओर फुटपाथ की अनुपलब्धता ने हालात को और गंभीर बना दिया है।
शनिवार को स्थिति तब बिगड़ गई जब दोनों ट्रक आमने-सामने आकर अड़ गए और न तो कोई वाहन पीछे हटाने को तैयार हुआ और न ही साइड देने की पहल की गई। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
स्थिति तब और जटिल हो गई जब कुछ ट्रक चालक वाहन खड़े कर आराम करने लग गए। स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जा रहे लोग और मरीजों को लेकर जा रहे परिजन सबसे अधिक प्रभावित हुए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुबह लगभग नौ बजे यातायात को बहाल कराया।
प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि जाम की समस्या लगातार बनी रहती है और जब तक असनी पुल पर आवागमन शुरू नहीं होगा तब तक राहत की उम्मीद कम है।