{"_id":"631e3483649525093d024f27","slug":"four-charged-with-stealing-rebar-from-highway-including-junk-fatehpur-news-knp717629324","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से सरिया चोरी में कबाड़ी समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे से सरिया चोरी में कबाड़ी समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। निर्माणाधीन हाईवे से चोरों ने सरिया समेत अन्य सामान चुराकर कबाड़ी को बेच दिया। पुलिस ने कबाड़ी समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी मुकेश सिंह हाईवे निर्माण संस्था में ठेकेदारी करते हैैं। लखनऊ चौराहे के नाला निर्माण में उनका काम चल रहा है।
निर्माण के लिए पड़ी चार क्विंटल सरिया समेत अन्य सामान सात सितंबर की रात चोरी हो गया। मुकेश सिंह का आरोप है कि खोजबीन में पता चला कि चोर रिजवान उर्फ कल्लू निवासी मसवानी खंजड़ी नीम, गुड्डू निवासी हसवा, चंद्रप्रकाश निवासी पनी ने चोरी की है।
चोरी का सामान कबाड़ी शानू निवासी बरदाही बाजार को बेचा था। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।