फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four arrested, two arrested after being shot

Fatehpur News: चार गिरफ्तार, दो गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four arrested, two arrested after being shot
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर बुदवन मार्ग पर बरकतपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में प्रधान पुत्रों व पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी है। उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक ब्लैक स्कॉर्पियो, दो मोबाइल व 1700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उसका बड़ा बेटा भूपेंद्र सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान रामदुलारी के पुत्र विनोद सिंह उर्फ पप्पू, अनूप सिंह उर्फ पिंकू और पौत्र अभय प्रताप की मंगलवार सुबह गोली मारकर चुनावी रंजिश में हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के फरार आरोपियों की तलाश में जुटी इंटेलिजेंस विंग टीम, थाना खागा पुलिस टीम व थाना औंग पुलिस की संयुक्त टीम बरकतपुर के पास बुधवार भोर चेकिंग कर रही थी। एक ब्लैक स्कॉर्पियो प्रेमनगर से बुधवन की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कार रोकने का इशारा किया। सवार वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस की घेराबंदी करने पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह का पुत्र पीयूष सिंह दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी सज्जन सिंह के बायें पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को पुलिस हिरासत में सीएचसी हरदों उपचार के लिए भेजा गया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए हैं। पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह और उसके छोटे बेटे भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से घायल पीयूष भी मुन्नू सिंह का पुत्र है। आरोपियों काे कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।


हाफ एनकाउंटर को फर्जी बताकर नकारा
भाकियू के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज सिंह ने पुलिस की हाफ एनकाउंटर की कार्रवाई को फर्जी बताया। उनका कहना है कि पुलिस आए दिन ऐसे एनकाउंटर करती है। गोली मारना है तो ठीक से मारनी चाहिए। यह सिर्फ दिखावा है। परिजन भी हाफ एनकाउंटर से असंतुष्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed