फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four arrested for theft of 21 lakh rupees from factory foreman's house, mastermind woman absconding

Fatehpur News: फैक्टरी फोरमैन के घर से 21 लाख की चोरी में चार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड महिला फरार

Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for theft of 21 lakh rupees from factory foreman's house, mastermind woman absconding
फतेहपुर। छत्तीसगढ़ प्रांत स्थित फैक्टरी में फोरमैन शिवनाथ कुशवाहा के घर से लाखों की चोरी के मामले का पुलिस ने पांच दिन बाद खुलासा किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की मास्टरमाइंड किरायेदार महिला फरार है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। पुलिस ने करीब 10 लाख कीमत के जेवरात व पांच हजार रुपये नकदी आरोपियों से बरामद की है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के चौडगरा निवासी शिवनाथ कुशवाहा के पास गर्मियों की छुट्टी बिताने उनकी पत्नी शोभावती गई थीं। बेटा राजू और सूरज भी बाहर नौकरी करते हैं। घटना के दिन घर में मौजूद शिक्षिका बेटी सोनी व विवाहित बेटी सीता कानपुर गई थी। घर शाम को लौटने पर चोरी का पता लगा था। घर के सारे कमरों के दरवाजे में लगे ताले टूटे थे, लेकिन कमरों में रखी अलमारी का लॉकर नहीं तोड़ा गया था। शोभावती के कमरे की अलमारी केवल टूटी थी, जिसमें जेवरात रखे थे। पुलिस को चोरी में किसी करीबी के हाथ होने का शक था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एएसपी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में किरायेदार पूनम पाल पत्नी बबलू पाल निवासी डिडौलिया थाना डेरापुर कानपुर देहात संदिग्ध निकली। वह घर से रात को अचानक लापता हो गई। उसका मायका हुसैनगंज थाने के जमरावां है। काॅल डिटेल से थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा की टीम ने रविवार को चोरी में महिला के सहयोगी चौडगरा के गोलू लोहार, नीरज उर्फ पत्तर प्रजापति, औंग थाने के शुक्ला नगर निवासी हिमांशू विश्वकर्मा, रामपुर गांव के सोनू निषाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी दोपहर पौन दो से ढाई बजे के बीच की थी। घर के तालों को लोहे की रॉड से तोड़कर पूनम के सहयोग से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों से मंगल सूत्र, सोने का हार, अंगूठी, चेन समेत करीब 10 लाख के जेवर व पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि बाकी जेवर फरार पूनम के पास है। फरार पूनम की तलाश की जा रही है। उसका पति वैन चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed