फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fountains installed at intersections costing lakhs of rupees deteriorate after inauguration

Fatehpur News: लाखों रुपये से चौराहों पर लगे फव्वारे उद्घाटन के बाद खराब

Wed, 28 Aug 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fountains installed at intersections costing lakhs of rupees deteriorate after inauguration
फतेहपुर। नगर पालिका की तरफ से शहर के चौराहों पर लगाए गए फव्वारे लंबे समय से धूल खा रहे हैं। उद्घाटन के कुछ महीनों बाद से ही ये बंद हैं। लाखों रुपये खर्च के बाद भी शहर को सुंदर बनाने की मंशा पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से वर्ष 2019-20 में शहर के ज्वालागंज चौराहा, अटल बिहारी बाजपेई चौराहा, छत्रपति शाहू जी महाराज चौराहा और महाराजा बिजली पासी चौराहा का सौंदर्यीकरण करीब 35 लाख रुपये से कराया गया था। यहां फव्वारे भी लगाए गए थे। जून 2020 में ज्वालागंज चौराहे का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद एक के बाद एक चौराहा तैयार किए गए और यहां लगे फव्वारे चालू करा दिए गए। इस दौरान यह चौराहे बहुत ही खूबसूरत दिखने लगे थे लेकिन कुछ महीनों बाद इनकी खूबसूरती पर ग्रहण लग गया और सभी फव्वारे खराब हो गए।
विज्ञापन

ज्लालागंज चौराहे पर लगे फव्वारे में तकनीकी खामी आ गई। फव्वारे का पानी चबूतरे के भीतर गिरने की बजाय सड़कों पर फैलने लगा। अटल बिहारी बाजपेई चौराहे पर लगे फव्वारे का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां फव्वारे के लिए बनाई गई फर्श लीकेज है। वहीं, छत्रपति शाहू जी महाराज चौराहे पर मूर्ति लगाने के बाद कुछ तकनीकी दिक्कत आने से फव्वारा बंद है। महाराजा बिजली पासी चौराहे पर भी फव्वारा बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कोट्स--
सभी चौराहों पर कुछ न कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं। उन्हें दिखवाया जा रहा है। जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा। शहर की सुंदरता बरकरार रहेगी। - राजकुमार मौर्य, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed