फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Foundation stone laid for 46 drinking water projects worth 76 crores

76 करोड़ की 46 पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास

Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for 46 drinking water projects worth 76 crores
फतेहपुर। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण आबादी को नल से जल दिए जाने की परियोजना का केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के जनपदों के साथ ही प्रथम चरण में परियोजना के लिए फतेहपुर को चयनित किया गया है। जिसके तहत जिले में 380 पेयजल परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करके शासन को भेजी गई है। इसमें 57 परियोजनाओं को प्रशासनिक और 30 परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इन्हीं में से 46 परियोजनाओं का साध्वी ने रविवार को शिलान्यास किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण के गेस्ट हाउस में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि योजना के तहत ग्राम पंचायतों में परियोजना की कुल लागत का 10 प्रतिशत से अधिक या जिन गांवों में अनुसूचित जाति-जनजाति की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां कुल लागत का 5 प्रतिशत अंशदान सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित की गई है। यह सहभागिता ग्रामीणों से नगद, सामग्री या फिर श्रमदान के जरिये ली जाती है। योजना के तहत कृपालपुर गांव में 3.10 करोड़, सिकरोढ़ी गांव में 2.93 करोड़, बकेवर बुजुर्ग में 3.32 करोड़ की लागत की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास पूर्व में किया जा चुुका है।

विधानसभा क्षेत्र - परियोजनाओं की संख्या
जहानाबाद - 64
बिंदकी - 65
फतेहपुर - 61
अयाह-शाह - 64
हुसैनगंज - 63
खागा - 63
------------------------------------
कुल परियोजनाएं - 380
------------------------------------
विधानसभा क्षेत्र - परियोजनाओं की संख्या - लागत
जहानाबाद - 6 - 13.03
हुसैनगंज - 4 - 10.56
खागा - 36 - 52.54
---------------------------------------
कुल - 46 - 76.14 करोड़
---------------------------------------
फतेहपुर। पांच दिनों से सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे संविदा कर्मियों ने सर्किट हाउस में साध्वी निरंजन ज्योति को ज्ञापन दिया। जिसमें कर्मचारियों ने समान कार्य समान वेतन, स्वास्थ्य बीमा, रोजगार जॉब सुरक्षा, एजेंसी में रखे कर्मचारी को जिला स्वास्थ्य समिति से रखा जाए, आशा बहु को नियत मानदेय, ट्रांसफर पालिसी और वेतन पॉलिसी की मांगे रखीं। इस दौरान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पटेल, अनुग्रह नारायण सिंह, पूजा कमल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed