फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Former councilor wanted to implicate his colleague in a murder attempt

Fatehpur News: हत्या के प्रयास में साथी को फंसाना चाहता था पूर्व सभासद

Thu, 08 Feb 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Former councilor wanted to implicate his colleague in a murder attempt
फतेहपुर। मारपीट के मुकदमे में समझौते के लिए साथी को फंसाने की साजिश रचने वाला पूर्व सभासद अपने ही बिछाए जाल में फंस गया। उसे पुलिस ने आर्म्स एक्ट में जेल भेजा। वहीं चार साथियों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

राधागनगर उपकेंद्र के पास रहने वाले मनीष शुक्ला को पूर्व सभासद रूपेश तिवारी ने एक फरवरी को चंदा मांगने पर पीटा था। मनीष ने रूपेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। समझौते के लिए मनीष को पांच फरवरी की रात रूपेश के साथियों ने बुलाया। रूपेश अपने जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने साथी ओम दुबे, शिवम तिवारी, गोलू सिंह, सूर्य प्रकाश तिवारी के साथ शालीमार होटल गया। जहां शराब पिलाने के बाद बंधक बनाकर पीटा। कार में बंधक बनाकर गाजीपुर थाने के पहाड़पुर गांव लेकर आए। यहां अवैध पिस्टल से रूपेश ने कार में फायरिंग की और उसे हत्या के प्रयास के मुकदमे में फंसाने के इरादे से गाजीपुर थाने ले आए। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि साजिश का पर्दाफाश पूछताछ के दौरान हो गया। पूर्व सभासद के साथियों ने ही सारी बात कबूल कर दी। बलवा, मारपीट, बंधक बनाने का आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पिस्टल रूपेश से बरामद हुई। उसका आर्म्स एक्ट में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed