फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Former BJP MLA Aditya Pandey removed

भाजपा से निकाले गए पूर्व विधायक आदित्य पांडेय

Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Former BJP MLA Aditya Pandey removed
पूर्व विधायक आदित्य पांडेय - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक आदित्य पांडेय को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। गुरुवार को पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने निष्कासन पत्र दिखाया, जिसे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की ओर से भेजा गया है। इसमें पूर्व विधायक पर अमर्यादित कार्यशैली एवं अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी ने बताया कि प्रदेश संगठन के पास पूर्व विधायक आदित्य पांडेय की कई शिकायतें पहुंची थीं। इसी की छानबीन कराने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के निवासी आदित्य पांडेय बसपा कार्यकाल में विधायक थे। इसके बाद बसपा छोड़ इन्होंने 2012 में भाजपा का दामन थाम लिया। सूत्रों के मुताबिक इनकी पत्नी ममता पांडेय को भाजपा टिकट दे रही थी, लेकिन यह खुद टिकट चाह रहे थे। बाद में पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला को टिकट दे दिया था, वह चुनाव हार गए थे। तभी से आदित्य पांडेय व उनकी पत्नी भाजपा में ही थे। इनकी पत्नी अमौली ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर निष्कासित पूर्व विधायक आदित्य का कहना है कि उनका संगठन के किसी भी व्यक्ति से किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। वर्तमान समय में जिले में पूरा संगठन सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति चला रही हैं, उन्हें पैर न छूने की सजा मिली है। निष्कासन पूरी तरह से सांसद के दिशा निर्देश से प्रेरित है।



उन्होंने विधानसभा चुनाव 2017 में जहानाबाद, बिंदकी, अयाह शाह सीटों पर भाजपा को उसकी हैसियत का आभास कराएंगे। किस दल का दामन थामेंगे, इस सवाल के जवाब में बताया कि एक दो दिन बाद अपने शुभचिंतकों से रायशुमारी करके  ठोस निर्णय लेंगे। इसमें किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे। भाजपा में शामिल होने का निर्णय जल्दबाजी का था, यहां पर चार साल का अरसा उन्होंने घुटन के बीच बिताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed