{"_id":"603b98758ebc3ee93832294a","slug":"forest-uproar-gokashi-fathepur-news-bajrangis-fatehpur-news-knp6146275138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्याकुटी के पीछे जंगल में गोकशी की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्याकुटी के पीछे जंगल में गोकशी की वारदात
विज्ञापन
अयोध्या कुटी मंदिर के पीछे झाड़ियों में गोकशी की जांच करते कोतवाल व अन्य। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या कुटी के पीछे रविवार को गोकशी की सूचना पर पुलिस पहुंची, तो मौके पर गोमुख व हड्डियां पड़ी मिली।
इधर सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। गोकशी के हालात देख बजरंगियों ने हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम व सीओ सिटी समेत भारी फोर्स के साथ पहुंचे।
अधिकारियों ने बजरंगियों को समझा कर शांत कराया। इसके साथ ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मसवानी मोहल्ला अयोध्या कुटी के पीछे प्लाटिंग है। जिसमें कुछ मकान बने हैं और कई प्लाट खाली पड़े हैं। इन प्लाटों में बबूल की झाड़ियां है।
मोहल्ले के लोग सुबह टहलने निकले, तो उन्हें यहां गोमुख कटा पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर बजरंग दल के शानू सिंह, आनंद तिवारी, भोली सिंह, पप्पू जायसवाल, आशीष गुप्ता, रुद्र कश्यप, विष्णु कसेरा मौके पर पहुंचे।
वहां के हालात देखने के बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी। बजरंगियों को झाड़ियों के बीच पुरानी खाल और हड्डियां पड़ी मिली।
यह देखकर कयास लगाए कि कई दिनों से यहां गोकशी की जा रही थी। स्थानीय बबलू, सुरेश ने बताया कि कई दिनों से दुर्गंध फैल हुई थी।
उन लोगों के सामने सुबह गोमुख देखा, तो हैरत में पड़ गए। सीओ सिटी संजय सिंह, एसडीएम प्रमोद झा, कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंचा।
झाड़ियों के पीछे सीओ, एसडीएम ने तालाब में भी अवशेष पड़े पाए। अधिकारियों से आसपास की झाड़ियां हटवाने की भी मांग हुई।
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मोहम्मद दिलशाद और मुन्नी लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।