{"_id":"66538d8b58118c4468066e36","slug":"forensic-team-investigated-the-scene-of-gang-rape-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-115811-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सामूहिक दुष्कर्म में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सामूहिक दुष्कर्म में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की
Mon, 27 May 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 27 May 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को जेल भेज सकती है।
23 मई को एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी मवेशी चराने जंगल गई थी। गांव का झुर्री अपने साथियों धर्मपाल, ननकाई के साथ किशोरी को अगवा कर ले गया था। पूरे दिन झुर्री ने किशोरी को अपने घर की एक कोठरी में रखकर साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तीनों पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया। रविवार को घटनास्थल पर जांच करने गई फोरेंसिक टीम ने झुर्री के कमरे में मौजूद बिस्तर, मिट्टी समेत कई नमूने लिए हैं।
घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। गांव के जंगल में फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल के बाद किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। बाकी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।