{"_id":"5867f9e34f1c1b445ceed6e7","slug":"five-thousand-pledged-the-stolen-bike-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार में बाइक गिरवी रखने वाले को चोरी में जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार में बाइक गिरवी रखने वाले को चोरी में जेल
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बाइक गिरवी रखने के आरोपी को चोरी में भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक पांच हजार रुपये में गिरवी रखने के चक्कर में एक युवक पुलिस के चंगुल में फंस गया। पुलिस ने आरोपी को बाइक की बरामदगी के बाद चोरी के आरोप में जेल भेजने की कार्रवाई की है।
शहर पुलिस ने असोथर थाना क्षेत्र के ऐंझी गांव निवासी बीर सिंह को गिरफ्तार किया है। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि दुर्गा मंदिर रेलवे लाइन के पास से नाथपुरी कालोनी निवासी दुर्गा प्रसाद निषाद की बाइक 23 दिसंबर को चोरी हुई थी। बाइक बीर सिंह के पास से बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी की कार्रवाई की गई है। आरोपी ने बताया कि उसका बाइक चुराने में कोई हाथ नहीं है। उसके पास पांच हजार रुपये में कलक्टरगंज निवासी मोनू दुबे बाइक तीन दिन पहले गिरवी रख गया था।
आरोपी को पहले से जानता था। उसे यह बात नहीं मालूम थी कि बाइक चोरी की है। कोतवाल ने बताया कि बीर सिंह के साथी मोनू समेत दो लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था। आरोपियों ने बीर सिंह के पास चोरी की होने के बारे में जानकारी दी थी। बरामदगी उसके पास से हुई है। इसी वजह से चोरी का आरोपी माना गया है।