{"_id":"57dafd124f1c1bf504d47b08","slug":"five-power-department-officials-culpable-homicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के पांच अफसरों पर गैर इरादतन हत्या का केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के पांच अफसरों पर गैर इरादतन हत्या का केस
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खेत में झूलता हाईटेंशन लाइन का तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों से गुजरी झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के पांच अफसरों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र के जोगी का डेरा गांव निवासी भाजपा नेता भोला प्रसाद निषाद की पत्नी रामावती और बेटा कामता बुधवार को चारा काटकर घर लौट रहे थे। हाईटेेंशन के झूलते तार की चपेट में कामता आ गया था। बेटे को बचाने में रामावती की भी मौत हो गई थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा-सागर हाईवे पर कई घंटे जाम लगाकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन सुधारने के लिए बिजली विभाग को कई बार सूचना दी गई, पर विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया और यह घटना हो गई। एसओ अभय नारायण तिवारी ने बताया कि बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह, अधिशासी अभियंता प्रथम आर डब्लू पॉल, उपखंड अधिकारी नितिन जायसवाल, बहुआ उपकेंद्र के जेई, नलकू प चालक कुशलपाल सिंह के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन