फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five new cases of dengue arrived, number reached 155

Fatehpur News: डेंगू के पांच नए केस आए, संख्या 155 पहुंची

Tue, 21 Nov 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 21 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five new cases of dengue arrived, number reached 155
उरई। जिले में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप थम नहीं रहा है। डेंगू के केस लगातार निकल रहे हैं। मंगलवार को भी पांच नए केस आने से डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू मरीजों के घर पर जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन




मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के पांच नए मरीज सामने आए हैं। इसमें शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी आयुष (10) पुत्र अमित, वंदना (47) पत्नी आशुतोष, पि्रयांशी (20) पुत्री राजेंद्र, चुर्खी रोड स्थित ओडीए कार्यालय के पास रहने वाली प्रतिभा (38) पत्नी दीपेंद्र, अभिलाषा (15) पुत्री लालू निवासी बघौरा को बुखार आने के बाद डेंगू की जांच कराई गई। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इस तरह से अब तक डेंगू के 155 केस हो चुके हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के घरों पर जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। आस-पास दवा का छिड़काव कराने के अलावा उनके घरों में जाकर सैंपल आदि लिए है। खाली पड़े बर्तनों को साफ कराया गया है। संचारी रोग के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जहां केस आए है। वहां निरोधात्मक कार्रवाई करा दी गई है। स्वास्थ्य टीमें मरीजों पर नजर रखे हुए हैं। लगातार मरीजों की मानीटरिंग की जा रही है। उन्होंने मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed