फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five houses burnt in the fire, 35 bigha crop blossom

अग्निकांड में पांच घर जले, 35 बीघा फसल खाक

Thu, 13 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Five houses burnt in the fire, 35 bigha crop blossom
बड़ागांव में आग बुझाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज और ललौली थाना क्षेत्र में अग्निकांडों में पांच घरों की गृहस्थी व 35 बीघा फसल जलकर बर्बाद हो गई। घटनाओं से हड़कंप मच गया। ललौली थाने के अढ़ावल गांव में हीरालाल, महादेव सिंह के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उनकी पांच बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जवाहर लाल सोनी का नलकूप चला आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचे। उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव में धर्मपाल की डेढ़ बीघा, बिंदेश्वरी की एक बीघा, हजारी की तीन बीघा, छत्रपाल की दस बिसवा, अरविंद की डेढ़ बीघा, अखिलेश की दो बीघा, धर्म सिंह की चार बीघा, राजेश सिंह की चार बीघा, शिव सिंह की ढाई बीघा कुल मिलाकर करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि आग खेत के पास लगे ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लगी है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेखपाल भोलाराम नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। ललौली थाने के चक पैगंबरपुर गांव में अचानक रामखेलावन के घर में शाम को आग लग गई। आग की विभीषिका से लालबहादुर, रामदास, दयाराम और कामता के घर चपेट में आ गए।
विज्ञापन


घटना में रामखेलावन को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। उधर, गाजीपुर थाने के मूसे नगर हथेमा में गुलाब यादव के घर में चूल्हे की चिंगारी से पूरा घर स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाई। भुक्तभोगी ने बताया कि करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। खागा तहसील के उकाथू गांव में राकेश के घर में बुधवार को अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने छप्पर से आग की लपटें देखी तो शोर मचाकर मोहल्लेवालों को बुलाया। दमकल की सूचना देते हुए ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग में भुक्तभोगी का घर-गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न सब कुछ जलकर राख हो गया। गाजीपुर के ही खनसेनपुर, कंजरनपुरवा, सवानियापुर गांव में आठ बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। खखरेडू थाने के सूदनपुर मजरे धौरहरा गांव में बाग में महुवा की पत्तियां फूंकते समय बगल के खेतों में आग लग गई। गांव के रहने वाले अजय शुक्ल के दो बीघा गेहूं की फसल आग में जलकर राख हो गई। उधर, गाजीपुर थाने के सामियाना गांव में राजू सिंह के खेत में आग लगने से गेहूं के सौ बोझ जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed