{"_id":"65ff310f1436273cc20b7407","slug":"five-goat-thieves-riding-bolero-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-113026-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बोलेरो सवार पांच बकरा चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बोलेरो सवार पांच बकरा चोर गिरफ्तार
Sun, 24 Mar 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31- पुलिस लाइन में पकड़े गए आरोपी
बोलेरो सवार पांच बकरा चोर गिरफ्तार
- हथगाम थाना क्षेत्र में चोरी की थी घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। हथगाम पुलिस व इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त कार्रवाई में बोलेरो सवार बकरा चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों के पास से आठ बकरा-बकरी, तमंचा, कारतूस, बोलेरो व नौ हजार 270 रुपये बरामद किए है।
पुलिस ने हथगाम थाने के सरांय इदरीश नहर पुलिया पंचायत भवन के पास शनिवार सुबह संदिग्ध बोलेरो सवारों को पकड़ा। बोलेरो की तलाशी में बकरा-बकरी मिले। पूछताछ में चोरी के बकरा-बकरी होने का पता लगा। पुलिस ने बोलेरो सवार हथगाम थाने के मनमोहनपुर निवासी कमल सिंह उर्फ ननचू, रायपुर मुआरी निवासी तौसीफ, हरदासपुर निवासी शनी लोधी, अर्जुन लोधी व शहर के उत्तरी खेलदार निवासी शेर मोहम्मद को गिरफ्तार किया। आरोपी शेर मोहम्मद के पास से तमंचा बरामद किया। पुलिस ने बोलेरो एमवी एक्ट के तहत सीज की है। आरोपियों ने कई बकरा-बकरी चोरियों की घटनाएं कबूल की है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि गैंग का सरगना शेर मोहम्मद है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।